चाकू घोंप युवक को किया घायल
बैरिया : थाना क्षेत्र के मठिया गांव में आपसी विवाद को लेकर चाकू घोप एक युवक को घायल कर दिया. इस संबंध में मदन प्रसाद ने बैरिया थाना में आवेदन देकर बताया है कि उसके घर के पास दुखी साह का पूरा परिवार उसके दरवाजे पर गंदगी फैलाते हैं. जिसको लेकर मेरा लड़का मना किया […]
बैरिया : थाना क्षेत्र के मठिया गांव में आपसी विवाद को लेकर चाकू घोप एक युवक को घायल कर दिया. इस संबंध में मदन प्रसाद ने बैरिया थाना में आवेदन देकर बताया है कि उसके घर के पास दुखी साह का पूरा परिवार उसके दरवाजे पर गंदगी फैलाते हैं. जिसको लेकर मेरा लड़का मना किया तो मुन्ना साह ने चाकू निकाल राज किशोर साह को मार दिया.
जिसे स्थानीय पीएचसी में भरती कराया गया. जहां चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति देख बेतिया एमजेके अस्पताल रेफर कर दिया. इस संबंध में प्रभारी थाना प्रभारी उमेश सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर प्राथमिकी दर्ज की जायेगी.
जान मारने व चुनाव नहीं लड़ने की मिली धमकी
लौरिया. थाना क्षेत्र के बरबीरो देवराज निवासी फैयाज अहमद के पुत्र वसीम अहमद को दो लाख की रंगदारी मांगी गई है. उन्हें जान से मारने तथा पंचायत चुनाव नहीं लड़ने के लिये धमकी भरा पत्र मिला है. इस संबंध में वसीम अहमद ने स्थानीय थाने मे आवेदन देकर जान-माल की रक्षा का गुहार लगाया है. वसीम ने अपने आवेदन मे लिखा है कि 9 फरवरी को मेरे दरवाजे पर धमकी भरा पत्र मिला है. इस संबंध में जान-माल की रक्षा के लिए गुहार लगायी है.
वसीम अहमद बरबीरो देवराज के अच्छे किसानों में से है. थानाध्यक्ष अश्विनी कुमार तिवारी से पूछे जाने पर बताये कि आवेदन वसीम अहमद ने दिया है. जांचोपरांत कार्रवाई की जायेगी.
सड़क हादसे में तीन लोग घायल
सरिसवा. बेतिया-सरिसवा मुख्य पथ पर पेट्रोल पंप के समीप ट्रैक्टर,जीप व बाइक की टक्कर में बाइक तीन सवार लोग घायल हो गये. घायल की पहचान गोपालपुर थाना के महेसड़ा गांव के भोला साह, प्रमोद पटेल, अरूण कुमार के रूप में हुई है. इसमें भोला साह गंभीर रूप से घायल हुए है.
जिसे ग्रामीणों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल एमजेके मे भरती कराया गया.