बेतिया : कालीबाग ओपी के घुसुकपुर निवासी प्रोपर्टी डीलर से अपराधियों ने पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी है. रंगदारी नहीं देने पर जान मारने की धमकी दी है. इस बावत प्रोपर्टी डीलर वकील मियां ने कालीबाग ओपी में प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी ने पश्चिम करगहिया के विनोद साह, जमादार टोला के राजू साह, श्रवण कुमार सहित दर्जनों अज्ञात हथियार बंद लोगों को आरोपित बनाया गया है. प्राथमिकी में वकील मियां ने बताया है
कि बुधवार की रात विनोद साह, राजू साह, श्रवण साह सहित दर्जनों लोग आधा दर्जन बाइक से हरवे-हथियार से लैस होकर उसके दरवाजे पर पहुंचे. दरवाजे पर पहुंचने के बाद सभी लोग गाली-गलौज करते हुए पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी. रंगदारी नहीं देने पर जान मारने की धमकी दी. घटना के बाद प्रोपर्टी डीलर का परिवार दहशत में जी रहा है. कालीबाग ओपी प्रभारी नरेन्द्र कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है.
