राशन कालाबाजारी काे ले सड़क जाम

बेतिया/सरिसवा : मझौलिया प्रखंड के माधोपुर गांव के ग्रामीणों ने राशन के कालाबाजारी को लेकर एनएच 28 बी को जाम हंगामा खड़ा किया. गुरुवार को ग्रामीणों ने स्थानीय मुखिया राजेश कुंअर व सरपंच शशिभूषण श्रीवास्तव आदि के सहयोग से राशन लदे पिकअप वैन को माधोपुर चौक के समीप पकड़ा. उक्त पिकअप वैन पर लगभग 30 […]

बेतिया/सरिसवा : मझौलिया प्रखंड के माधोपुर गांव के ग्रामीणों ने राशन के कालाबाजारी को लेकर एनएच 28 बी को जाम हंगामा खड़ा किया. गुरुवार को ग्रामीणों ने स्थानीय मुखिया राजेश कुंअर व सरपंच शशिभूषण श्रीवास्तव आदि के सहयोग से राशन लदे पिकअप वैन को माधोपुर चौक के समीप पकड़ा. उक्त पिकअप वैन पर लगभग 30 क्विंटल चावल लदा था. आक्रोशित ग्रामीणों ने उक्त पिकअप भान के चक् के की हवा निकाल दी और हंगामा शुरू कर दिये.

इससे एनएच 28 बी पर जाम लग गया. ग्रामीणों ने फौरन इसकी सूचना डीएम समेत स्थानीय बीडीओ को भी दी. लेकिन सूचना के घंटों बाद तक कोई अधिकारी इस स्थल पर नहीं पहुंचे थे. इधर देर शाम जाम हटाये जाने की खबर मिली है. बताया जाता है कि गुरुवार को माधोपुर गांव के डीलर उमेश सिंह के घर से छपवा कोई व्यवसायी 30 क्विंटल राशन पिकअप भान पर लोड कर जा रहा था. जिसकी सूचना ग्रामीणों को मिली.

ग्रामीणों ने उक्त पिकअप भान को पकड़ लिया और उससे पूछताछ की. लेकिन जब उसने इस संबंध कुछ नहीं बताया तो इस पर ग्रामीणों का गुस्सा फूटा और वे लोग सड़क जाम पर उतर गये. सड़क जाम कर हंगामा करने वालों में स्थानीय गांव के सैकड़ों ग्रामीण शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >