दो गुटों में मारपीट दो लोग हिरासत में

नरकटियागंज : शिकारपुर थाना क्षेत्र के औरईया गांव में भूमि विवाद को लेकर दो गुटों के बीच जमकर मारपीट की घटना घटी है़ सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों गुट से दो लोगों को हिरासत में लिया है़इस मामले में दोनो पक्ष की ओर से शिकारपुर थाना में आवेदन दिया गया है़ इसमें चम्पापुर गांव […]

नरकटियागंज : शिकारपुर थाना क्षेत्र के औरईया गांव में भूमि विवाद को लेकर दो गुटों के बीच जमकर मारपीट की घटना घटी है़ सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों गुट से दो लोगों को हिरासत में लिया है़इस मामले में दोनो पक्ष की ओर से शिकारपुर थाना में आवेदन दिया गया है़ इसमें चम्पापुर गांव निवासी हालिम मियां ने बताया है कि मंगलवार की रात्रि बिस्मिल्लाह मियां अपने साथ आठ दस लोगों के साथ औरईया सीवान स्थित मेरे घर के पास आये़

सभी लोगों ने किरासन तेल छिड़ककर मेरा घर जलाने का प्रयास कर रहे थे़ मना करने पर उनलोगों ने मेरे भतीजा को मारपीट कर घायल कर दिया़ वही दूसरी तरफ बिस्मिल्लाह मियां ने आवेदन में कहा है कि मो शहीद गद्दी, वासुदेव गद्दी, हलीम मियां अपने साथ 15-20 लोगों के साथ हरवे हथियार के साथ पहुंचे़ सभी लोग मेरे निजी जमीन पर जबरन कब्जा कर उस पर झोपड़ी बनाने लगे़ मना करने पर उनलोगों ने मारपीट कर दो लोगों को घायल कर दिया है़ शिकारपुर थानाध्ष्क्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि दोनो तरफ से दो लोगों को हिरासत मे लेकर पूछताछ किया जा रहा है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >