10-15 हजार में बेचता था बाइक

राहुल की निशानदेही पर तीन जगहों से चोरी की बाइक जब्त बेतिया : पश्चिमी व पूर्वी चंपारण में बाइक चोरी गिरोह के शातिर सदस्य राहुल को पुलिस ने मंगलवार को धर दबोचा. गिरफ्तार बाइक लिफ्टर नगर के बसवरिया पीपल चौक निवासी लालू पटेल का पुत्र राहुल पटेल उर्फ कारी है. पुलिस ने उसे मंगलवार की […]

राहुल की निशानदेही पर तीन जगहों से चोरी की बाइक जब्त

बेतिया : पश्चिमी व पूर्वी चंपारण में बाइक चोरी गिरोह के शातिर सदस्य राहुल को पुलिस ने मंगलवार को धर दबोचा. गिरफ्तार बाइक लिफ्टर नगर के बसवरिया पीपल चौक निवासी लालू पटेल का पुत्र राहुल पटेल उर्फ कारी है.
पुलिस ने उसे मंगलवार की रात शहर के बड़ा रमना से हिरासत में ली. पूछताछ के दौरान इसकी निशानदेही पर शहर व आसपास के इलाके से तीन चोरी के होंडा साइन बाइक को पुलिस ने जब्त की. एएसपी अभियान राजेश कुमार ने बताया कि बाइक लिफ्टर राहुल की तलाश मझौलिया थाना कांड संख्या 491/15 के बाइक चोरी के मामले में थी. इसी दौरान उसके बड़ा रमना मैदान में होने की सूचना मिली.
सूचना के आधार पर उसकी गिरफ्तारी की गयी. पूछताछ में राहुल ने बताया कि उसके गिरोह के सदस्य नयी बाइक पहले चुराते थे और फिर उसे महज 10 से 15 हजार की कीमत पर बेच देते थे. एएसपी ने बताया कि राहुल ने अंतर जिला बाइक चोरी के मामले में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. छापेमारी में नगर थानाध्यक्ष बिमलेन्दू कुमार, दारोगा राजेश कुमार , मझौलिया के दारोगा सुधीर कुमार आदि शामिल रहे.
पांच और लिफ्टरों की पहचान
गिरफ्तार बाइक लिफ्टर राहुल ने गिरोह के पांच सदस्यों के नाम का खुलासा किया. इसमें मझौलिया थाना के बखरिया गांव निवासी अखिलेश यादव, लक्षण यादव, अवधेश यादव, नगर थाना के बसवरिया निवासी अनिल कुमार व गुड्डू कुमार शामिल है. राहुल ने पुलिस को यह भी बताया है कि वह इस जिला के साथ पूर्वी चंपारण जिला में भी बाइक चोरी के घटनाओं को अंजाम देता था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >