बैंक का मैनेजर बन 98 हजार रुपये की ठगी

बैंक में पीड़ित के खाते का डिटेल बता लिया विश्वास में एटीएम का नंबर ले राशि की कर ली निकासी बेतिया : आइसीआइसीआइ बैंक के मैनेजर बन कर उपभोक्ता से 98 हजार रुपये की ठगी का मामला प्रकाश में आया है. पीड़ित बरवत पसरान के सिकंदर कुमार ने मुफस्सिल थाना में अज्ञात के मोबाइल धारक […]

बैंक में पीड़ित के खाते का डिटेल बता लिया विश्वास में

एटीएम का नंबर ले राशि की कर ली निकासी
बेतिया : आइसीआइसीआइ बैंक के मैनेजर बन कर उपभोक्ता से 98 हजार रुपये की ठगी का मामला प्रकाश में आया है. पीड़ित बरवत पसरान के सिकंदर कुमार ने मुफस्सिल थाना में अज्ञात के मोबाइल धारक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में सिकंदर कुमार ने बताया है कि उसका आइसीआइसीआइ बैंक में एकाउंट है. इसके सेल फोन पर 887776772 नंबर से फोन आया. फोन करने वाला अपने को बैंक का मैनेजर बताया.
जब पीड़ित के कॉलर की बातों पर विश्वास नहीं आया,तो कॉलर ने उसके एकाउंट में जमा राशि का डिटेल बता दिया. डिटेल की बताने के बाद एटीएम का नंबर भी बताया. इस पर सिकंदर को विश्वास हो गया.
तब कॉलर ने एटीएम के पीछे का नंबर बताने की बात सिकंदर से कहा,तो सिकंदर उसकी बातों में आ कर नंबर बता दिया. कुछ ही देर के बाद उसके एकाउंट से 98 हजार रुपया निकासी कर लेने का मैसेज उसके फोन पर आया. मुफस्सिल थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि यह साइबर क्राइम का अपराध है. मामले में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >