जीएमसीएच से 15 लाख के हेल्थ किट उड़ाये

बेतिया : जीएमसीएच सह सदर अस्पताल एमजेके से अल्ट्रासाउण्ड में प्रयोग होने वाले एक महंगे किट को उचक्के ने उड़ा लिया है. जिसमें अल्ट्रा साउंड के यूपीएस, अल्ट्रा साउंड प्रिंटर, कम्प्यूटर प्रिंटर, कम्प्यूटर यूपीएस सहित कई कीमती सामान शामिल हैं. अस्पताल कर्मियों के आंखों में धूल झोंक शातिर ने मंगलवार की शाम सात बजे इस […]

बेतिया : जीएमसीएच सह सदर अस्पताल एमजेके से अल्ट्रासाउण्ड में प्रयोग होने वाले एक महंगे किट को उचक्के ने उड़ा लिया है. जिसमें अल्ट्रा साउंड के यूपीएस, अल्ट्रा साउंड प्रिंटर, कम्प्यूटर प्रिंटर, कम्प्यूटर यूपीएस सहित कई कीमती सामान शामिल हैं. अस्पताल कर्मियों के आंखों में धूल झोंक शातिर ने मंगलवार की शाम सात बजे इस कारनामे को किया है. चोरी गये समानों की कीमत 15 लाख रुपये बतायी जा रही है. टेक्नीशियन सुनील पासवान ने बताया कि किट के चोरी होने की सूचना अस्पताल अधीक्षक व पुलिस को दे दी गयी है. खबर लिखे जाने तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >