बेतिया : शहर के कविवर नेपाली पथ अवस्थित पूजा बैट्री दुकान में मंगलवार की सुबह तीन बजे दो चोर चोरी का प्रयास कर रहे थे. तभी नगर थाना के पैदल गश्ती दल वहां पहुंच गयी. गश्ती दल को देख कर चोर भागने लगे.
पुलिस ने खदेड़ कर दोनों चोरों को धर-दबोचा. पूछताछ के दौरान चोरों ने अपना नाम असरग मियां व इंद्रजीत कुमार व घर नौरंगाबाग बताया. नगर थानाध्यक्ष बिमलेन्दू कुमार ने बताया कि गिरफ्तार दोनों चोरों ने बैट्री दुकान में चोरी का प्रयास करने की बात स्वीकार की है. दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. गश्ती दल में दारोगा अमरेन्द्र प्रताप सिंह सहित पुलिस बल के जवान शामिल रहे.
दुर्गाबाग के समीप गश्ती दल ने तीन युवकों को संदिग्ध हालत में सुबह देखी. संदिग्ध युवकों को पुलिस ने हिरासत में लेकर थाने लायी. नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि हिरासत में लिए गये युवकों से पूछताछ कर छोड़ दिया गया.
