स्कॉर्पियो-ट्रैक्टर में टक्कर, महिला सहित तीन की मौत

बेतिया-मैनाटांड़ : मार्ग के पुरुषोत्तमपुर के पास बेतिया से जा रही एक स्कॉर्पियो सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर-ट्राली से जा टकराई. इससे स्कॉर्पियो चालक, मालिक व एक महिला की मौत हो गयी. जबकि महिला के पति व पुत्र-पुत्री गंभीर रूर से घायल हैं. सभी को बेतिया सदर अस्पताल से पटना रेफर कर दिया गया है. घायलों […]

बेतिया-मैनाटांड़ : मार्ग के पुरुषोत्तमपुर के पास बेतिया से जा रही एक स्कॉर्पियो सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर-ट्राली से जा टकराई. इससे स्कॉर्पियो चालक, मालिक व एक महिला की मौत हो गयी. जबकि महिला के पति व पुत्र-पुत्री गंभीर रूर से घायल हैं. सभी को बेतिया सदर अस्पताल से पटना रेफर कर दिया गया है. घायलों की हालत नाजुक बतायी जा रही है. घटना शनिवार रात 11 बजे की है.

बताया जाता है कि मैनाटांड़ के जोगेंद्र साह का पुत्र बृजेश बेतिया में रहकर 12वीं में पढ़ाई करता है. इधर, कुछ दिनों से उसकी शेष
स्कॉर्पियो-ट्रैक्टर में…
तबीयत खराब थी. बृजेश ने घर पर फोन कर इसकी सूचना दी थी. शुक्रवार को उसके पिता जोगेंद्र साह, मां रम्भा देवी व बहन लालसा कुमारी स्कॉर्पियो रिजर्व कर बेतिया आये थे. गाड़ी पर मालिक संजय सोनी भी सवार थे. गाड़ी मजीबुर्रहमान चला रहा था. बेतिया आने के बाद सभी ने बृजेश का इलाज अस्पताल में कराया और रात में करीब दस बजे मैनाटांड़ के लिए रवाना हो गये. रात करीब 11 बजे पुरुषोत्तमपुर थाने में पास स्कॉर्पियो अचानक सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर-ट्राली से जा टकराई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तेज आवाज के साथ स्कॉर्पियो बगल में खेत में जा गिरी और उसके परखच्चे उड़ गये. आवाज सुन आसपास के लोग दौड़कर घटनास्थल पहुंचे और पुलिस को सूचना दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने हादसे में घायल स्कॉर्पियो चालक मजीबुर्रहमान, गाड़ी मालिक संजय सोनी, जोंगेद्र साह, उनकी पत्नी रंभा देवी, बेटा बृजेश व बेटी लालसा को निकाल कर पीएचसी मैनाटांड़ पहुंचाया. जहां से डॉक्टरों ने उन्हें बेतिया सदर अस्पताल रेफर कर दिया. वहां से सभी को पटना रेफर कर दिया गया. पटना जाने की तैयारी के दौरान ही चालक मजीबुर्रहमान व रम्भा देवी ने दम तोड़ दिया. वहीं गाड़ी मालिक संजय सोनी की इलाज के दौरान मौत हो गयी. शेष घायलों का इलाज पटना पीएमसीएच में चल रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >