बेितया /नरकटियागंज. : रखई चंपा पुर पंचायत के मुखिया पति अरूण यादव पर जाान लेवा हमला हुआ है़ इस संबंध में मुखिया पति ने शिकारपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाया है़ दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि गन्ना का सीजन है़
ट्रैक्टर से गन्ना भेजना था और कुछ सामान उन्हें महात्मा गांधी मार्ग स्थित उनके खाली जमीन पर भी भेजना था़ इस लिए सुबह लगभग चार बजे जब वे ट्रैक्टर ले कर अपने जमीन पर पहुंचे तो पड़ोसी हरिकिशुन साह एवं उनके दोनों बेटे वहां आ गये और कहने लगे कि जमीन पर कोई काम करने से पहले पचास हजार रुपया दो़ जब मैंने इसका विरोध किया तो राजू साह ने मेरे उपर चाकू से हमला कर दिया़, जिससे मैं और मेरे साथ गया एक आदमी बुरी तरह घायल हो गया़ शिकारपुर पुलिस ने इस मामले में राजू साह को गिरफ्तार किया है़ शिकारपुर थानाध्यक्ष बिनोद कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति को जेल भेजा जा रहा है़
