परिजनों ने जतायी अपहरण की अाशंका
परिजनों ने थाने में दिया आवेदन
अपहर्ताओं के चंगुल से भाग कर आये लड़के ने सुनायी आपबीती
भाग कर आये बच्चे से प्ूछताछ जारी
मामले की छानबीन में जुटी पुलिस
नरकटियागंज : नगर के शिवगंज स्थित एक निजी स्कूल से घर जाने के क्रम मे एक छात्र गायब हो गया है़ छात्र के परिजनों ने अपहरण की आशंका जतायी है. इस संबंध में शिकारपुर थाना में आवेदन दिया है़ पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
आवेदन में साठी थाना क्षेत्र के बेलवा गांव निवासी जावेद आलम ने बताया है कि उनका छोटा भाई नासीर शिवगंज स्थित जामिया रहमानिया में पढ़ता है़ 26 जनवरी को झंडा फहराने के बाद वह स्कूल से छुट्टी लेकर घर लौट रहा था़
जब वह देर रात तक घर नहीं आया तो स्कूल के प्रधानाध्यापक से पूछा गया़ उन्होंने बताया कि वह घर चला गया है़ इसके बाद परिजन उसकी खोजबीन करने लगे. 27 जनवरी को छात्र के परिजन के मोबाइल पर फोन आया़ फोन करने वाले ने बताया कि वह बेतिया से बोल रहा है़ आपके लड़के का अपहरण हो गया है़ उसके बाद से उसका नंबर भी बंद है़
इसी बीच 28 जनवरी को रखई गांव के इम्तियाज नामक लड़का ने आकर बताया कि नासीर का अपहरण हो गया है़ उसने बताया कि अपहरणकर्ता आठ दस की संख्या में हैं. उसने बताया कि उसका भी अपहरण हुआ था़ वहां पर आधा दर्जन बच्चे हैं, िजन्हें अगवा किया गया है. किसी तरह वहां से भाग कर अपनी जान बचायी है़ उसने बताया कि आपका बच्चा भी वहां पर है़ वे लोग रात में ठिकाना बदल-बदल कर रहते है़ं शिकारपुर थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है़ भागकर आये बच्चे से पूछताछ की जा रही है़
