मरीज की मौत पर हंगामा

बेतिया : एमजेके अस्पताल की कुव्यवस्था शनिवार को एक बार फिर सामने आयी. चिकित्सकों द्वारा इलाज में लापरवाही बरतने के कारण मरीज की मौत हो गयी. मरीज की मौत होने के बाद परिजन आक्रोशित हो गये व जम कर हंगामा मचाया. परिजनों के आक्रोश को देख कर चिकित्सक व कर्मी काम छोड़ कर भाग खड़े […]

बेतिया : एमजेके अस्पताल की कुव्यवस्था शनिवार को एक बार फिर सामने आयी. चिकित्सकों द्वारा इलाज में लापरवाही बरतने के कारण मरीज की मौत हो गयी. मरीज की मौत होने के बाद परिजन आक्रोशित हो गये व जम कर हंगामा मचाया. परिजनों के आक्रोश को देख कर चिकित्सक व कर्मी काम छोड़ कर भाग खड़े हुए.

अस्पताल में हंगामा की सूचना मिलते ही एएसपी अभियान राजेश कुमार, नगर थानाध्यक्ष बिमलेन्दू कुमार, कालीबाग ओपी प्रभारी दल-बल के साथ पहुंचे. उन्होंने भी परिजनों के आक्रोश का सामना करना पड़ा. परिजन दोषी चिकित्सक व कर्मी पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे. एएसपी ने इलाज में कोताही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही, तब जा कर परिजन शांत हुए. जानकारी के अनुसार, बैरिया थाना के संतघाट निवासी पचास वर्षीय अब्दुल कादिर को परिजनों ने एमजेके अस्पताल में इलाज के लिए शाम करीब तीन बजे भर्ती कराया.
मृतक मरीज के पत्नी शबनम खातून ने बताया कि उनके पति को सांस लेने में परेशानी हो रही थी. इसको लेकर परिजन इलाज के लिए अस्पताल लाये. अब्दुल सदिक ने बताया कि ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक व कर्मियों ने इलाज करने में कोताही बरतने लगे. जिसके कारण उसके पिता की मौत हो गयी. जबकि उसके पिता की मौत के बाद भी अस्पताल कर्मी इंजेक्शन लगाते रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >