हिरण का शिकार मामले में गिरफ्तार तस्करों को जेल

गौनाहा : हिरण के शिकार के मामले दो गिरफ्तार तस्करों को जेल भेज दिया गया है. जेल भेजा गया तस्कर सहोदरा के इमराम अंसारी व परसाडीह के सरोज मुखिया बताया गया है. जबकि दो अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. वनरक्षी शिव दयाल सिंह ने बताया कि इस मामले में चार लोगों […]

गौनाहा : हिरण के शिकार के मामले दो गिरफ्तार तस्करों को जेल भेज दिया गया है. जेल भेजा गया तस्कर सहोदरा के इमराम अंसारी व परसाडीह के सरोज मुखिया बताया गया है. जबकि दो अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. वनरक्षी शिव दयाल सिंह ने बताया कि इस मामले में चार लोगों को आरोपी बनाया गया है.

जिसमें सहोदरा के भरत यादव, इमरान अंसारी, परसाडीह के रोहित सहनी व सरोज मुखिया शामिल हैं.

इमरान व सरोज को जेल भेज दिया गया है. जबकि भरत व रोहित के गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >