सिकटा : सीमा पर तैनात एसएसबी के जवानों ने शनिवार के अहले सुबह गुप्त सूचना पर दो अलग-अलग जगहों से छापेमारी कर 52 लाख रुपये का गांजा और चरस के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया गया. दोनों गिरफ्तार तस्कर मालदार अंसारी पर्सा जिला नेपाल के धोबनी गांव का और दूसरा मोहन पटेल नौतन थाना क्षेत्र के श्यामपुर कोतराहा का रहने वाला बताया गया है. जानकारी के अनुसार सीमा स्तंभ संख्या 407/52 के समीप से सुबह 4 बजे के करीब मोहन पटेल को 17 किलो गांजा के साथ एसएसबी ने गिरफ्तार किया.
उधर शनिवार को 11 बजे ओरिया नदी के समीप से एक साइकिल सवार को रोक कर एसएसबी के जवानों ने तलाशी ली तो उसके शरीर मे फीट किया हुआ पांच किलो चरस बरामद किया गया. चरस 10 पैकेट मे था. पूछताछ के क्रम में बताया चरस के साथ गिरफ्तार मालदार अंसारी ने बताया कि वह चरस नेपाल के सोनवरसा से बलिराम चौधरी के यहां से ला रहा था. जिसे लेकर वह नरकटियागंज जा रहा था. एसएसबी के सहायक सेनानायक प्रवीण कुमार ने बताया कि दोनों तस्कर को संबंधित थानों की पुलिस को सौंप दिया गया है.
