बेतिया : मझौलिया पारस पकड़ी की स्टेट बैंक शाखा से हुई 58 लाख की चोरी के मामले में पुलिस ने तीन और लोगों को गिरफ्तार किया़ इनमें रोहतास से दो भाइयों व पूर्वी चंपारण की सुगौली से एक आरोपित शामिल हैं. पुलिस ने इनके पास से चोरी के 20 हजार 500 नकद व 2.5 लाख रुपये के आभूषण बरामद कर लिये हैं. एएसपी राजेश कुमार ने बताया कि चोरी के मामले में लाइनर बैंक के चौकीदार इशहाक मियां व चोरों को पनाह देनेवाले गोपालगंज के यादवपुर थाना क्षेत्र के धरमपुर निवासी शिक्षक संजय यादव को दो दिन पहले गिरफ्तार किया जा चुका था.
संजय यादव की निशानदेही पर रोहतास जिले के सनझौली करमैनी कला में छापेमारी कर सुमन साह व इसके भाई संतोष साह तथा मोतिहारी सुगौली के भटहां से जयप्रकाश गिरि को गिरफ्तार किया गया़ इनके पास से चोरी का सामान भी बरामद किया गया.
