निर्माण के बाद भी नहीं हुआ शौचालय का भुगतान

सरिसवा : चालय निर्माण कराने के बावजूद भुगतान नहीं होने से आक्रोशित मझौलिया वार्ड 4 के ग्रामीणों ने सोमवार को प्रखंड कार्यालय पर प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे उप मुखिया ललन बैठा वार्ड सदस्य शेर महमद ने बताया कि इस वार्ड में अपने स्तर से शौचालय निर्माण के लिए मुखिया हरिशंकर ने ग्रामीणों […]

सरिसवा : चालय निर्माण कराने के बावजूद भुगतान नहीं होने से आक्रोशित मझौलिया वार्ड 4 के ग्रामीणों ने सोमवार को प्रखंड कार्यालय पर प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे उप मुखिया ललन बैठा वार्ड सदस्य शेर महमद ने बताया कि इस वार्ड में अपने स्तर से शौचालय निर्माण के लिए मुखिया हरिशंकर ने ग्रामीणों से कहा कि निर्माण के बाद भुगतान होगा.

परंतु ग्रामीणों का कहना है कि इस वार्ड मे तीन दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने शौचलय पक्का निर्माण एक साल से कराकर मुखिया तथा कौडिनेटर के पास दौड़ रहे हैं. ग्रामीणों मे शेख फरमान, नुरूल नेशा, शाहा बेगम, हसीना खातून आदि ने बताया कि इस पंचायत मे नया शौचायल निर्माण कराने वालों का भुगतान नहीं हो रहा है. परंतु पुराना शौचालय दिखा कर लोग भुगतान उठा रहे है.
ग्रामीणों ने हस्ताक्षर युक्त आवेदन बीडीओ को दिया. बीडीओ जितेंद्र राम ने बताया कि जांचोपरांत शौचालय निर्माण कराने वाले ग्रामीणों का भुगतान होगा. प्रदर्शनकारियों मे हारून देवान, शे. हनीफ, रिजवान अंसारी, शायदा खातून आदि लोग मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >