बेतिया : नगर के सुप्रिया रोड एनएच 28 बी पर स्थित मिर्जा टोला (पंजाब नेशनल बैंक) के समीप सड़क दुर्घटना मे रविवार को एक छात्र की मौत घटना स्थल पर हो गयी. छात्र की पहचान भंगहा थाना के भंगहा बाजार निवासी गामा यादव का पुत्र विवेक कुमार (18) के रूप मे हुई है.
जो मिर्जा टोला वार्ड 6 मे रहकर आमना उर्दू प्लस टू मे इंटर प्रथम मे पढ़ता था. वह रविवार छुट्टी का दिन होने के कारण स्कूटी से घर जा रहा था. अचानक आगे ट्रक आ जाने के कारण अपना संतुलन खो दिया और सड़क पर गिर गया.
घटना की सूचना पर पहुंची कालीबाग ओपी थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के कराने के लिए बेतिया अस्पताल भेज दिया.
महिला व परिजनों को पीटा
बेतिया . पुरैना गोसाई गांव मे एक महिला पर डायन का आरोप लगा उसे पीटने व निर्वस्त्र करने का मामला सामने आया है. ओराप गांव के ही मुस्ताक, शौहेल, सोयेब, सरफरोज, समशाद, मन्नान, सलाउद्दीन व दो महिलाओं पर लगा है. दर्ज प्राथमिकी मे पीडि़त महिला ने कहा है कि रविवार को इनलोगों ने उसे पीटा और मैला पिलाने का प्रयास किया. बचाने आये परिजनों को भी पीटा.
