लौरिया थाना पर हमला, तोड़फोड़

लौरिया : थाना क्षेत्र के बेलवा में एक जमीन पर कब्जा हटाने गये शरारती तत्वों ने जमकर उत्पात मचाया. अस्थायी मकान उजाड़ दिये. इसका विरोध करने पर लाठी-डंडा से पीट घायल कर दिया. इससे चार लोग लहूलुहान हो गये. इससे आक्रोशित करीब दो दर्जन से अधिक की संख्या में महिला-पुरुष लौरिया थाना पहुंच कर तोड़फोड़ […]

लौरिया : थाना क्षेत्र के बेलवा में एक जमीन पर कब्जा हटाने गये शरारती तत्वों ने जमकर उत्पात मचाया. अस्थायी मकान उजाड़ दिये. इसका विरोध करने पर लाठी-डंडा से पीट घायल कर दिया. इससे चार लोग लहूलुहान हो गये. इससे आक्रोशित करीब दो दर्जन से अधिक की संख्या में महिला-पुरुष लौरिया थाना पहुंच कर तोड़फोड़ शुरू कर दी.

थाने की कुर्सियां, टेबल व गमले क्षतिग्रस्त कर दिये. घटना की सूचना मिलते ही एएसपी, एसडीएम, एसडीपीओ व सात थानों की पुलिस मौके पर पहुंच कर स्थिति को संभाला. पुलिस विवादित जमीन पर कैंप कर रही है.

जानकारी के अनुसार, बेलवा रोड के बगल में एक विवादित जमीन है. आरोप है कि करीब छह दिन पहले उस जमीन पर कुछ लोगों ने प्लास्टिक-पन्नी टांग कर अपना अस्थायी मकान बना लिया. इसको लेकर दो पक्षों में तनातनी हो गयी. इधर, बुधवार की रात उस जमीन पर पहुंचे कुछ शरारती तत्वों ने अचानक कब्जा हटाना शुरू कर दिया. विरोध करने
लौरिया थाना पर
पर इन लोगों ने मारपीट शुरू कर दी. अस्थायी कब्जा करनेवाले लोगों पर लाठी-डंडा से हमला किया गया. इससे चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. विवदित जमीन से कब्जा हटाने के बाद सभी शरारती तत्व मौके से फरार हो गये. इस घटना से गुस्साये करीब दो दर्जन की संख्या में महिला-पुरुष रात में ही थाना पहुंच गये. उस समय थाने पर थानाध्यक्ष नहीं थे.
उनकी गैर-मौजूदगी देख सभी ने तोड़फोड़ शुरू कर दी और हंगामा शुरू कर दिया. हालात बेकाबू होता देख थाने की पुलिस ने तुरंत एसपी को इसकी सूचना दी. एसपी के निर्देश पर एएसपी राजेश कुमार, एसडीएम नरकटियागंज अरविंद मंडल, एसडीपीओ नरकटियागंज अमन कुमार पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और मोरचा संभाला.
सात थानों की पुलिस तैनात
घटना को लेकर विवादित जमीन पर सात थानों की पुलिस तैनात कर दी है. इसमें नवलपुर, योगापट्टी, शनिचरी, साठी, नरकटियागंज, चनपटिया व मटियरिया की पुलिस शामिल है. घटनास्थल पर खुद एएसपी कैंप किये हुए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >