डैनमरवा की टीम ने रामनगर को हराया

सगीर अहमद मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट लौरिया : प्रखंड क्षेत्र के बसवरिया देवराज मध्य विद्यालय के प्रांगण मे स्व. सगीर अहमद मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच रामनगर एवं डैनमरवा के बीच खेला गया. टॉस जीत कर डैनमरवा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया. जिसमें डैनमरवा की टीम ने रामनगर की टीम को […]

सगीर अहमद मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट

लौरिया : प्रखंड क्षेत्र के बसवरिया देवराज मध्य विद्यालय के प्रांगण मे स्व. सगीर अहमद मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच रामनगर एवं डैनमरवा के बीच खेला गया. टॉस जीत कर डैनमरवा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया. जिसमें डैनमरवा की टीम ने रामनगर की टीम को 41 रन से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया.
विजेता टीम को ट्रॉफी मुख्य अतिथि पूर्व प्रमुख शंभु तिवारी, परमानंद ठाकुर, ई नौशाद, मो जावेद, थानाध्यक्ष अश्विनी कुमारी तिवारी ने संयुक्त से दिया. थानाध्यक्ष ने खिलाडि़यों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल मे जीत-हार लगा रहता है.
आप इसी प्रकार खेल मे आगे बढ़े. मौके पर मो. सब्बीर, अमजद अली, बाबूजान अंसारी, शमशाद अहमद ने दोनों टीम को प्रोत्साहित किया. मैच मे कमेंट्री अयुफ सबा ने किया. जबकि एम्पायरिंग माजिद एवं तौसिफ नेयाल द्वारा किया गया. टूर्नामेंट मे मुख्य रूप से इ. अफरोज आलम एवं मो. इसकुल्लाह का सराहनीय योगदान रहा.
बनारस के खिलाड़ी ने गोरखपुर को हराया
प्रखंड के साहु जैन स्टेडियम के प्रांगण मे महिला क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच गोरखपुर एवं बनारस के बीच खेला गया. बनारस की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 174 रन बनायी.
जवाब में गोरखपुर की टीम 70 रन पर सिमट गयी. इसमें बनारस टीम ने गोरखपुर को 104 रन से हराकर शील्ड पर कब्जा जमाया. इस दौरान मुख्य अतिथि कांग्रेस नेत्री शीला वर्मा, पूर्व प्रमुख परमानंद ठाकुर, अश्विनी तिवारी, कन्हैया सिंह, रंजीत जायसवाल आदि उपस्थित रहे. वहीं टीम के मनोज ठाकुर, धीरज कुमार, संतोष जायसवाल मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >