प्रवासी मजदूर दुर्घटना में आश्रितों को मिला 6 लाख
बेतिया : जिला के रामनगर प्रखंड के बहुअरी गांव के 6 मृत प्रवासी मजदूरों के आश्रित को प्रवासी मजदूर दुर्घटना अनुदान योजना का लाभ दिया गया. मंगलवार को डीएम लोकेश कुमार सिंह ने सड़क दुर्घटना में मरे 6 मृत प्रवासी मजदूरों के आश्रित को एक-एक लाख रूपये का चेक दिया. डीएम ने बताया की प्रवासी […]
बेतिया : जिला के रामनगर प्रखंड के बहुअरी गांव के 6 मृत प्रवासी मजदूरों के आश्रित को प्रवासी मजदूर दुर्घटना अनुदान योजना का लाभ दिया गया. मंगलवार को डीएम लोकेश कुमार सिंह ने सड़क दुर्घटना में मरे 6 मृत प्रवासी मजदूरों के आश्रित को एक-एक लाख रूपये का चेक दिया. डीएम ने बताया की प्रवासी मजदूर दुर्घटना अनुदान योजना 2008 से ही लागू है. इसके तहत राज्य के बाहर काम करने गये संगठित व असंगठित वर्ग के मजदूरों को भी लाभ मिलेगा.
अगर उनकी मौत किसी दुर्घटना में मृत्यु हो जाती है तो राज्य सरकार द्वारा उनके आश्रितों को जीवनयापन के लिए 1 लाख रूपये की सहायता राशि प्र्रदान करेगी. इसी योजना के तहत जिला के रामनगर प्रखंड बहुअरी गांव के मृत मजदूरों के आश्रितों को आर्थिक सहायता प्रदान किया गया है.
जानकारी के अनुसार, इन सभी श्रमिकों की मौत बीते दिन श्रीनगर-जम्मू उच्च पथ पर शैतान नाला के समीप सड़क दुर्घटना में हो गयी थी. ये सभी श्रमिक अत्यंत पिछड़ा वर्ग थे.
चेक प्राप्त करने वालों में मृतक फरमान साह के आश्रित रहमतुल्लाह साह, मृतक इमामुदीन अंसारी के आश्रित अलिफतारा खातुन, मृतक मो़ मिस्टर के आश्रित सलमा खातुन, मृतक हसन ईमाम साह के आश्रित जरीना खातुन, मृतक हारून साह के आश्रित अखतरी बेगम, एवं मृतक रैसूल अंसारी के आश्रित जरीना खातुन शामिल है.