नौतन :थाना क्षेत्र के मंगलपुर गुदरिया गांव से रिश्तेदार ने शादी का झासा दिखा शादी शुदा दो बच्चों की मां का अपहरण कर लिया गया है. पीडि़ता के पिता भरत यादव के बयान पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है.
गुदरिया गांव निवासी भरत यादव की पुत्री की शादी सात वर्ष पूर्व गोपालगंज के विश्वंबरपुर गांव हरीराम राय के साथ हुई थी. पिछले चार जनवरी को अपहृता के पिता मजदूरी करने चले गये. जब शाम में घर वापस लौटा तो लड़की एक बच्चे के साथ गायब मिली. खोजबीन करने पर घर मे दो मोबाइल नंबर 9523611267 तथा 7254921985 का कागज पर लिखा मिला फोन करने पर दोनों मोबाइल बंद पाया गया.
अपहृता के पिता ने रिश्तेदारों के घर काफी खोजबीन किया. परंतु उसका कही आता पता नहीं चला. रविवार की शाम अपहृता के पिता भरत यादव ने रिश्तेदार बता विवाहिता को अगवा करने वाली के विरूद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है.
