इटरनेट साहित्य पर छायी प्रो एसलाल की किताब

बेतिया : चंपारण के साहित्य को एक नया मुकाम चंपारण के एक लाल प्रो. एस लाल ने दी है. मेडिकल व इंजीनियरिंग के छात्रों के लिए प्रो. एस लाल ने पुस्तक ‘नन मोमेंट मेकॉनिक्स’ लिखी है. यह पुस्तक इंटरनेट पर ऑन लाइन उपलब्ध है. एमेजॉन.कॉम और मोरबुक्स.कॉम पर इसी पुस्तकों पढ़ी जा सकती है. लेखक […]

बेतिया : चंपारण के साहित्य को एक नया मुकाम चंपारण के एक लाल प्रो. एस लाल ने दी है. मेडिकल व इंजीनियरिंग के छात्रों के लिए प्रो. एस लाल ने पुस्तक ‘नन मोमेंट मेकॉनिक्स’ लिखी है. यह पुस्तक इंटरनेट पर ऑन लाइन उपलब्ध है. एमेजॉन.कॉम और मोरबुक्स.कॉम पर इसी पुस्तकों पढ़ी जा सकती है. लेखक प्रो. एस लाल ने बताया कि यह पुस्तक एक मौलिक अनुसंधान परक है. इसके व्यावहारिक पक्ष को भारत सरकार के इंटिलेक्वुअल प्रोपर्टी डिपार्टमेंट द्वारा भी पेटेंट किया गया है.

आज के भाग-दौड़ व आधुनिक दुनिया को देखते हुए उन्होंने इस पुस्तक को ऑन लाइन किया है. ताकि दूर देश के लोग भी आसानी से पढ़ सके. उन्होंने बताया कि मेडिकल साइस, बेसिक साइंस और मैथ के छात्रों के लिए यह काफी उपयोगी साबित होगी. नगर के एक निजी होटल के सभागार में रविवार को इस पुस्तक का लोकार्पण हुआ.

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गर्वमेंट मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डा. राजीव रंजन प्रसाद व विशिष्ठ अतिथि डीइओ बीएन साह, पूर्व प्राचार्य ओपी यादव, प्रो. राजदेव यादव, प्रारंभिक शिक्षक संघ के सचिव नाग्रेंद्र नाथ शर्मा, निटमे कम्प्यूटर के बैद्यनाथ कुमार आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >