दुनिया को ज्ञान का प्रकाश देने वाले संत कबीर अंधेरे में!

लेखिका डा. सविता सिंह नेपाली ने नप प्रशासन से की मांग बेतिया : दुनिया को ज्ञान का प्रकाश देने वाले संत कबीर की प्रतिमा आज खुद अंधेरे में खड़ी है. नगर जहां हाई मास्क लाइट व रोड लाइट से जगमगा रही है. वही संत कबीर चौक कोई लाइट का प्रबंध नहीं कराया गया है. लेखिका […]

लेखिका डा. सविता सिंह नेपाली ने नप प्रशासन से की मांग

बेतिया : दुनिया को ज्ञान का प्रकाश देने वाले संत कबीर की प्रतिमा आज खुद अंधेरे में खड़ी है. नगर जहां हाई मास्क लाइट व रोड लाइट से जगमगा रही है. वही संत कबीर चौक कोई लाइट का प्रबंध नहीं कराया गया है. लेखिका डा. गोपाल सिंह नेपाली ने नगर परिषद से मांग की है कि संत कबीर चौक पर लाइट लगायी जाय.
वही उन्होंने हाल के दिनों में उपसभापति की कुरसी पर बैठ कुमार गौरव के उस बयान को भी याद दिलाया है. जो पद पर बैठने के साथ कहा था कि शहर में लगे महापुरुषों की प्रतिमाओं की साफ-सफाई करायी जायेगी. लेकिन प्रतिमा की साफ- सफाई तो छोडि़ए, प्रतिमा स्थल से कूड़ा भी नहीं हटवाया गया. नप से संत कबीर के प्रतिमा स्थल के आस-पास जमा कूड़ा भी हटवाने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >