प्रेमियों ने ही ट्रेन से फेंका था दोनों लड़कियों को

बेतिया : उत्तर प्रदेश के खलीलाबाद संत कबीर नगर की दो सहेलियां श्रेया व ममता घर-बार छोड़ कर प्रेमियों के साथ सात जनवरी को ही निकल गयीं थीं. लेकिन उन्हें क्या पता था, जिसके खातिर दोनों ने घर-बार छोड़ा, वही उन्हें मार डालेंगे. दोनों को उनके प्रेमियों ने ही चलती ट्रेन से फेंक दिया. इससे […]

बेतिया : उत्तर प्रदेश के खलीलाबाद संत कबीर नगर की दो सहेलियां श्रेया व ममता घर-बार छोड़ कर प्रेमियों के साथ सात जनवरी को ही निकल गयीं थीं. लेकिन उन्हें क्या पता था, जिसके खातिर दोनों ने घर-बार छोड़ा, वही उन्हें मार डालेंगे. दोनों को उनके प्रेमियों ने ही चलती ट्रेन से फेंक दिया. इससे श्रेया श्रीवास्तव की मौत हो गयी. वहीं ममता गोरखपुर में जीवन व मौत से जूझ रही है. इसका खुलासा श्रेया के पिता धर्मेंद्र वर्मा के दिये बयान से हुआ है.

धर्मेंद्र ने बेतिया पुलिस व जीआरपी को दिये बयान में बताया कि श्रेया व ममता मिश्र दोनों सहेली हैं व एक ही मुहल्ले में रहती थीं. गुरुवार को दोनों कॉलेज जाने
प्रेमियों ने ही
प्रेमियों ने हीकी बात कह निकलीं, लेकिन शाम तक घर नहीं पहुंचीं. श्रेया का मोहल्ले के शिवम् तिवारी व ममता का अमन वर्मा से प्रेम-प्रसंग है. दोनों छात्राओं के घर नहीं आने के बाद पिता ने जब पता किया, तो दोनों के प्रेमी भी घर पर नहीं थे. धर्मेंद्र ने आशंका जतायी है कि श्रेया व ममता को उनके प्रेमियों ने चलती ट्रेन से फेंक दिया है,
जिससे श्रेया की मौत व ममता की हालत गंभीर बनी हुई है. धर्मेंद्र ने अपने बयान में यह भी बताया कि शिवम् व अमन का अब तक कोई अता-पता नहीं है. जीआरपी थानाध्यक्ष सुनील प्रकाश राव ने बताया कि मृतक श्रेया के पिता के बयान के आधार पर दोनों लड़कों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. फिर भी ममता के होश में आने के बाद ही मामला स्पष्ट हो पायेगा.
एसपी पहुंचे अस्पताल
एसपी विनय कुमार भी घटना के दिन एमजेके अस्पताल पहुंचे. घटना के बावत मृतक श्रेया व घायल ममता के परिजनों का बयान भी लिया. एसपी ने मामले में हर तरह का सहयोग करने की बात कही व दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए रेल एसपी से बात भी की.
घटनास्थल पर पहुंचे रेल डीएसपी
दोनों छात्राओं को इंटरसिटी एक्सप्रेस से नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर रेलखंड के बारीटोला आउट गुमटी के पास फेंका गया. घटना के बाद मामले की जांच के लिए रेल डीएसपी राजेन्द्र राम घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने बताया कि घायल ममता के होश में आने के बाद ही घटना के रहस्य से पर्दा उठ सकता है. फिर भी मृत श्रेया के पिता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है.
क्या है मामला
बारीटोला आउटर गुमटी के पास इंटरसिटी एक्सप्रेस से दो युवतियों को फेंक दिया गया था. घटना में एक की मौत हो गयी थी, तो दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गयी थी. दोनों लड़कियों पहचान यूपी के खलीलाबाद के संत कबीर नगर के धर्मेंद्र वर्मा की पुत्री श्रेया श्रीवास्तव व रामचन्द्र मिश्र की पुत्री ममता मिश्र के रूप में हुई थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >