छात्रों ने कलेक्ट्रेट पर िकया प्रदर्शन

बेतिया : छात्र संगठन आइसा कार्यकर्ता कृष्ण मोहन कुमार पर एमजेके कॉलेज प्रशासन की ओर से दर्ज कराये गये मुकदमे को लेकर शनिवार को आइसा कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे. आइसा जिला संयोजक अभिमन्यु कुमार राव के नेतृत्व मे कार्यकर्ताओं ने एमजेके कॉलेज से विरोध मार्च निकाला. मार्च कॉलेज से निकल कर समाहरणालय पहुंचा. जहां कार्यकर्ताओं […]

बेतिया : छात्र संगठन आइसा कार्यकर्ता कृष्ण मोहन कुमार पर एमजेके कॉलेज प्रशासन की ओर से दर्ज कराये गये मुकदमे को लेकर शनिवार को आइसा कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे. आइसा जिला संयोजक अभिमन्यु कुमार राव के नेतृत्व मे कार्यकर्ताओं ने एमजेके कॉलेज से विरोध मार्च निकाला. मार्च कॉलेज से निकल कर समाहरणालय पहुंचा. जहां कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन व नारेबाजी की.

जिला संयोजक अभिमन्यु राव ने कहा कि एमजेके कॉलेज प्रशासन परिसर में लोकतंत्र की हत्या कर रहा है. विरोध करने पर छात्र नेताओं पर फर्जी मुकदमें दर्ज कराये जा रहे हैं, जिसे आइसा बरदाश्त नहीं करेगी. आइसा नेता संदेश तिवारी ने कहा कि कृष्ण मोहन पर दर्ज झुठा मुकइमा वापस लेकर कॉलेज के दोषी प्राध्यापकों पर कार्रवाई नहीं की जाती है तो आइसा छात्र आंदोलन के साथ-साथ भूख हड़ताल भी करेगी.

छात्रों ने प्राध्यापकों पर पैसा लेकर नामांकन में अनियमितता का भी आरोप लगाया. आइसा कार्यकर्ताओं के सड़क जाम व प्रदर्शन से समाहरणालय के समक्ष करीब घंटे भर यातायात ठप रहा. एसडीएम सुनील कुमार व एसडीपीओ संजय झा ने आइसा कार्यकर्ताओं को समझा -बुझाकर सड़क जाम समाप्त करवाया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >