बेतिया : सांसद डा. संजय जायसवाल ने छावनी आरओबी निर्माण व मझौलिया स्टेशन पर इंटरसिटी ट्रेन का ठहराव सहित 9 मांगों को लेकर रेलवे जीएम को ज्ञापन दिया. सांसद ने कहा कि रेल मंत्रालय से धनराशि निर्गत होने के बाद बावजूद छावनी आरओबी का निर्माण नहीं हो रहा है. इसमें शीघ्रता लायी जाय. वही मझौलिया स्टेशन पर इंटरसिटी एक्सप्रेस के ठहराव की भी मांग की.
बेतिया रैंक प्वाइंट को कुमारबाग में स्थानांतरित करने की बात कहीं. रैंक प्वाइंट होने के कारण आय दिन शहर में जाम की समस्या की रहती है. वही रक्सौल से दिल्ली जाने के लिए राजधानी जैसे सुपरफास्ट ट्रेनों की परिचालन का प्रस्ताव भी मंत्रालय में भेजने की बात कहीं. रेलवे जीएम को अन्य कई छोटी समस्याओं से भी सांसद ने अवगत कराया. इसमें मोतिहारी -रक्सौल रेलखंड के बीच संध्या 4 बजे एक और ट्रेन चलाने, आदापुर रेलवे स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज, चैलाहा हॉल्ट पर सभी सवारी ट्रेनों का ठहराव, रक्सौल में रेलवे लाइन पर ओवरब्रिज जैसे कई प्रमुख समस्या भी शामिल थी.
