सिकटा : बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ सिकटा ने अपने विभिन्न मांगों के समर्थन मे प्रखंड मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना का आयोजन किया. इसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष रमेश कुमार गुप्ता ने की.
धरना को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष विपिन प्रसाद ने कहा कि सरकार सेवा शर्त नियमावली का प्रकाशन नहीं करके नियोजित शिक्षकों के साथ सौतेलापन का व्यवहार कर रही है. नियोजित शिक्षकों का पूर्ण वेतनमान (13000-34800), शिक्षक स्थानांतरण, ऋण जीवन बीमा, प्रन्नोति आदि मांगों को लेकर जिला मुख्यालय पर आगामी 9 जनवरी को धरना दिया जायेगा.
मौके पर लक्ष्मण प्रसाद, शमीम आलम, इफ्तेखार अहमद, म. हातिम, संजय कुमार पटेल, लौकिर आलम, इम्तेयाज आलम, सुभाष कुमार सिंह, मृत्युंजय कुमार पांडेय, सुनील कुमार सिंह, मनोरंजन गुप्ता, सीता देवी, सलेहा फातमा, पुनिता कुमारी समेत कई मौजूद थे.
