ससुरालवालों ने दामाद से मांगी दो लाख रंगदारी

रंगदारी नहीं देने पर पत्नी की हत्या के आरोप में झूठा मुकदमा करने की दी धमकी पीड़ित दामाद ने ससुराल वालों के खिलाफ दर्ज करायी प्राथमिकी बेतिया : ससुराल वालों ने दामाद से दो लाख रंगदारी मांगी है. रंगदारी नहीं देने पर पत्नी की हत्या के आरोप में झूठा मुकदमा करने की धमकी भी दिया […]

रंगदारी नहीं देने पर पत्नी की हत्या के आरोप में झूठा मुकदमा करने की दी धमकी

पीड़ित दामाद ने ससुराल वालों के खिलाफ दर्ज करायी प्राथमिकी
बेतिया : ससुराल वालों ने दामाद से दो लाख रंगदारी मांगी है. रंगदारी नहीं देने पर पत्नी की हत्या के आरोप में झूठा मुकदमा करने की धमकी भी दिया है. मामला मझौलिया थाना के सरिसिवा का बताया जा रहा है. इस बाबत पीडि़त रमेश मलिक ने नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है.
जिसमें पूर्वी चम्पारण के सुगौली थाना के करमवा रघुनाथपुरके रामवतार मलिक, विनोद मलिक, जगरनाथ मलिक, धुरी मलिक, कैलाश मलिक, शोभा देवी, रक्सौल के सुदामा देवी व मलु मलिक को आरोपी बनाया गया है. दर्ज प्राथमिकी में रमेश ने बताया है कि उसकी पत्नी रेखा देवी खाना बनाते समय जल गयी. उसका इलाज बेतिया एमजेके अस्पताल में चल रहा था.
इसी बीच सभी आरोपी आये व बिना अस्पताल प्रशासन के अनुमति के रेखा को इलाज के नाम पर मोतिहारी लेकर चले गये. सभी आरोपी एक राय होकर रेखा को तकिया से मुंह दबाकर हत्या कर दिया. हत्याकांड को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी रमेश से 2 लाख रंगदारी की मांग करने लगे.
रंगदारी नहीं देने पर पत्नी रेखा के हत्या के झूठे मुकदमा में फंसाने की धमकी देने लगे. नगर थानाध्यक्ष बिमलेन्दू कुमार ने बताया कि कोर्ट परिवाद के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >