गड़बड़ी को ले छात्रों ने की तालाबंदी

मझौलिया : प्रखंड के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय गढ़वा-भागड़ी मे रविवार को वर्ग 6 से 8 वर्ग तक के छात्र-छात्राओं ने विद्यालय मे तालाबंदी की. तालाबंदी करने वाले छात्रों साजीद अहमद, सदाम हुसैन, नाजीब आलम, समीमा खातून, नेहा कुमारी, रेहाना खातून, नेहा कुमारी, रेहाना खातून, नुसरत खातून, लीलावती कुमारी, रूपेश कुमार, मेहनाज खातून ने बताया […]

मझौलिया : प्रखंड के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय गढ़वा-भागड़ी मे रविवार को वर्ग 6 से 8 वर्ग तक के छात्र-छात्राओं ने विद्यालय मे तालाबंदी की.

तालाबंदी करने वाले छात्रों साजीद अहमद, सदाम हुसैन, नाजीब आलम, समीमा खातून, नेहा कुमारी, रेहाना खातून, नेहा कुमारी, रेहाना खातून, नुसरत खातून, लीलावती कुमारी, रूपेश कुमार, मेहनाज खातून ने बताया कि विद्यालय के अधिकत्तर शिक्षक विद्यालय मे समय से नहीं पहुंचते है तथा प्राईवेट शिक्षक के भरोसे पठन-पाठन करने, अंग्रेजी, गणित संस्कृत शिक्षक नहीं होने, प्रधानाध्यापक के आदेश के बावजूद केवल नीचले वर्ग का संचालन शिक्षकों द्वारा कर, उच्च वर्ग मे शिक्षकों द्वारा पठन-पाठन मे रूची नहीं ली जाती है.

मौके पर पहुंचे प्रधानाध्यापक ने आक्रोशित बच्चों को समझा बुझा कर मामला को शांत कराया. प्रधानाध्यापक अब्दुल गनी ने बताया कि विद्यालय मे कुल 11 शिक्षक 1250 छात्रों को पढ़ाने का कार्य करते है.

अधिकांश शिक्षक स्थानीय होने के चलते समय से पूर्व चले जाते है तथा वर्ग 6 से 8 वर्ग मे पढ़ाना नहीं चाहते है. कई बार आदेश पुस्तिका मे आदेश दिया जा चुका है. लेकिन पठन-पाठन मे रूची नहीं रखते है. उन्होंने बताया कि समय पर उपस्थित नहीं रहने वाले शिक्षक के विरूद्ध वरीय अधिकारी के पास लिखा जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >