बेतिया : शहर के बसवरिया मोहल्ले में लक्ष्मण प्रसाद के घर में घुस कर पड़ोसियों ने मारपीट कर नगद सहित दो लाख कीमत की समान लूट कर फरार हो गये. पिता को पिटता देख कर बचाने गयी उसकी गर्भवती पुत्री को भी पड़ोसियों ने नहीं बख्शा. उसके साथ मारपीट कर घायल कर दिया.
पिता-पुत्री को परिजनों ने इलाज के लिए एमजेके अस्पताल में भर्ती कराया है. जहां पुत्री अंजली देवी की हालत नाजुक बनी हुई है. घटना के बाबत लक्ष्मण प्रसाद ने पुलिस को दिये बयान में बताया है कि वह पेंटर का काम करता है. शुक्रवार की देर शाम दुकान बंद कर घर आया. तभी पड़ोसी विनय कुमार, पप्पू कुमार, विरेन्द्र कुमार व ननकी आये. घर का मेन गेट खुलवाने के लिए आवाज देने लगे.
आरोपियों का आवाज सुन कर लक्ष्मण मेन गेट को खोला. जैसे ही गेट खुला सभी आरोपी मारपीट करने लगे. लक्ष्मण को बचाने उसकी गर्भवती पुत्री अंजली आयी. उसके साथ भी आरोपियों ने मारपीट की.पिता-पुत्री को जख्मी कर सभी आरोपी घर में घुस कर नगद सहित दो लाख कीमत के समान लूट कर फरार हो गये. नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि लक्ष्मण के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है.
