बेतिया : मनुआपुल थाना के भोला हत्याकांड में जुड़वा भाईयों को पुलिस ने मंगलवार को पुलिस ने धर दबोचा. दोनों भाईयों की गिरफ्तारी परसा सेमरा के गिरि टोला से हुई. गिरफ्तार अभियुक्तों में पूर्वी चंपारण के पहाड़पुर थाना क्षेत्र के गहिरी गांव के बड़ाबाबू गिरि उर्फ सन्नी पुरी व छोटाबाबू उर्फ संजू पुरी शामिल है. जो फिलहाल अपने मामा के गांव सेमरा परसा में रह रहे थे. पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दी.
एएसपी अभियान राजेश कुमार ने बताया कि 18 अप्रैल को भोला राम की हत्या सेमरा परसा गांव में पीट-पीट कर दी गयी थी. इस हत्याकांड में इन दोनों भाईयों को अभियुक्त बनाया गया था. लेकिन ये दोनों घटना के बाद से फरार चल रहे थे.
इधर इनके आने की सूचना पुलिस को मिली और सूचना के आधार पर सिरिसिया ओपी प्रभारी किरण शंकर ने छापेमारी करने का निर्देश दिया गया. छापेमारी के दौरान दोनों भाईयों की गिरफ्तारी कर ली गयी.
