बसवरिया में घर में चोरी करते तीन चोर धराये

बेतिया : शहर के बसवरिया मोहल्ले के पारस पटेल के घर में शनिवार की रात चोरी करते तीन चोरों रंगे हाथ गृहस्वामी ने मोहल्लावासियों के सहयोग से धर-दबोचा.चोरों को पकड़ने के बाद लोगों ने जमकर धुनाई कर दी. घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची व लोगों के चंगुल […]

बेतिया : शहर के बसवरिया मोहल्ले के पारस पटेल के घर में शनिवार की रात चोरी करते तीन चोरों रंगे हाथ गृहस्वामी ने मोहल्लावासियों के सहयोग से धर-दबोचा.चोरों को पकड़ने के बाद लोगों ने जमकर धुनाई कर दी. घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची व लोगों के चंगुल से चोर को छुड़ा कर हिरासत में ले ली. पकड़े गये चोर बसवरिया मोहल्ले के मुमताज मियां, जमील मियां व बेचू देवान बताये गये हैं.

जानकारी के अनुसार, बसवरिया के पारस पटेल के घर में शनिवार सीढ़ी से प्रवेश किये. चोरी की नियत से मुमताज, जमील व बेचू कमरे में घूस कर कीमती समान चोरी के लिए बक्सा को तोड़ रहे थे. बक्सा तोड़ने की आवाज पर गृहस्वामी की नींद खुल गयी व वह शोर मचाने लगे. गृहस्वामी की शोर सुनते ही मोहल्लावासी जमा हो गये. तभी चोर भागने की कोशिश कर रहे थे. गृहस्वामी व मोहल्लेवासियों ने तीनों चोरों को दौड़ कर पकड़ लिया व धुनाई शुरू कर दी. नगर थानाध्यक्ष बिलमेन्दू कुमार ने बताया कि गिरफ्तार तीनों चोरों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >