कई मामलों में संलिप्त को किया गिरफ्तार

बेतिया़ : साठी. गोपालगंज, सिवान , पटना व पश्चिम चम्पारण जिला में मादक पदार्थ से लेकर कई मामलों में वांछित अभियुक्त गोपालगंज जिला के मीरगंज थाना अर्न्तगत छाप मठिया निवासी प्रेम पर्वत को आखिरकार साठी पुलिस ने सिवान पुलिस की मदद 12 नवम्बर को सिवान से गिरफ्तार कर लिया . इस संदर्भ में डीएपी बल […]

बेतिया़ : साठी. गोपालगंज, सिवान , पटना व पश्चिम चम्पारण जिला में मादक पदार्थ से लेकर कई मामलों में वांछित अभियुक्त गोपालगंज जिला के मीरगंज थाना अर्न्तगत छाप मठिया निवासी प्रेम पर्वत को आखिरकार साठी पुलिस ने सिवान पुलिस की मदद 12 नवम्बर को सिवान से गिरफ्तार कर लिया .

इस संदर्भ में डीएपी बल के साथ सिवान गये साठी थाना कांड सं0 14/11 के अनुसंधानकर्ता दारोगा नेयाज अहमद ने शुक्रवार की सुबह अभियुक्त प्रेम पर्वत के साथ साठी पहुंचने पर बताया कि प्रेम पर्वत साठी थाना कांड सं0 14/11 का मुख्य अभियुक्त है . इसके विरूद्व एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज हुआ था. इसमें प्रेम पर्वत सहित न्यूटन सिंह, गोपालगंज जिला के मीरगंज का है , वहीं शे मिस्टर उसी जिला के नुरनैनिया का निवासी है . थाना क्षेत्र के सिंहपुर निवासी रामदेव साह भी इसमें अभियुक्त है .
साठी पुलिस ने 2011 में बेतिया नरकटियागंज मुख्य मार्ग में सिकरहना पुल के समीप 13 पैकेट में 117 किलो गांजा मार्शल गाड़ी के साथ छापेमारी के दौरान जब्त किया गया था . इसमें उपरोक्त सभी अभियुक्त पुलिस को देखते ही गाड़ी और गांजा छोड़कर फरार हो गये . तब से पुलिस को इनकी तलाश थी .
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रेम पर्वत गोपालगंज जिला जेल में रह चुका है . वहीं वर्ष 2013 में पटना पुलिस की गिरफ्त से हथकड़ी सरकाकर फरार हो गया था . फिलहाल पुलिस मामले की छान बीन कर रही है . थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि अन्य जिलों को फोन पर इसकी सूचना दे दी गई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >