बैरिया़ : थाना क्षेत्र के हाट सरैया पेट्रोल पंप के पास राजेश कुमार वर्मा के घर में गुरुवार की रात चोरों ने घर का ताला काट हजारों की संपत्ति की चोरी कर ली. इस बाबत पीड़ित गौतम कुमार ने बैरिया थाने में अज्ञात चोरों के विरूद्ध आवेदन दिया है.
इसमें बताया है कि गुरुवार की रात दीया जला कर 9 बजे के बाद घर में ताला लगाकर वे अपने दूसरे घर इमलराम चौक चला गया. शुक्रवार की अहले सुबह जब वह हाट सरैया डीह स्थित घर पर पहुंचा तो देखा की उसके घर का गेट खुला हुआ है. ताला बाहर फेंका हुआ था. अंदर जाने के बाद जनरेटर, अलमीरा में से 12 हजार कैश और कपड़े की चोरी कर ली गयी है.
गौतम ने बताया कि इसके पहले भी एक साल पूर्व यहां चोरी हुई थी. थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए घटना स्थल पर पहुंच कर जांच -पड़ताल की. कहा कि चोरों की गिरफ्तारी शीघ्र कर ली जायेगी.
