कार्यालय में करेंगे तालाबंदी

बेतिया : नगर परिषद में पांच माह से बकाये वेतन का भुगतान नहीं होने नाराज कर्मचारियों ने एक बार फिर अपने आंदोलन का रुख कड़ा कर दिया है. वेतन से वंचित 20 नप कर्मियों ने गुरुवार को नप इओ के कार्यालय में पहुंच कर हंगामा किये. उस वक्त नप इओ विपिन कुमार अपने कार्यालय में […]

बेतिया : नगर परिषद में पांच माह से बकाये वेतन का भुगतान नहीं होने नाराज कर्मचारियों ने एक बार फिर अपने आंदोलन का रुख कड़ा कर दिया है. वेतन से वंचित 20 नप कर्मियों ने गुरुवार को नप इओ के कार्यालय में पहुंच कर हंगामा किये. उस वक्त नप इओ विपिन कुमार अपने कार्यालय में उपस्थित नहीं थे.

कर्मचारियों के साथ इस आंदोलन में पूर्व उपसभापति आनंद कुमार सिंह भी शामिल थे. उन्होंने कहा कि इस त्योहार के महीना में कर्मियों को वेतन नहीं मिलना काफी शर्म की बात है. उग्र कर्मचारियों ने कहा कि अगर उनके वेतन का भुगतान नहीं होता है तो वे लोग नप कार्यालय में शुक्रवार को तालाबंदी करेंगे.

कर्मचारियों का नेतृत्व कर रहे युवराज बहादुर सिंह ने कहा कि पिछले दिनों नप इओ व पार्षदों के वार्ता के आंदोलन समाप्त किया गया था. लेकिन नप इओ ने जो वादा किया था वो अभी तक पूरा नहीं किये है. इस आंदोलन में नप कर्मी रमण कुमार, श्याम कुमार, आदित्यनाथ गुप्ता, राजेश कुमार, राकेश कुमार, संजीव कुमार , समेत अन्य कर्मी भी शामिल थे.

कर्मियों के बीच चल रही भुगतान की प्रक्रिया: इओ
नप इओ विपिन कुमार ने कहा कि कर्मचारी उग्र रूप धारण नहीं करे. भुगतान की कुछ कागजी प्रक्रिया होती है उसे पूरा किया जा रहा था. कागजी प्रक्रिया पूरी हो गयी है. जल्द ही भुगतान के लिए चेक भी काट दिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >