बेतिया : सिकटा का अंचल नाजिर विपिन कुमार राय पांच हजार रुपया घूस लेते हुए शुक्रवार को निगरानी के हत्थे चढ़ गया. अंचल नाजिर विपिन को उस वक्त गिरफ्तार किया जब वह सिकटा बाजार के प्रकाश कुमार उर्फ भोला से पांच हजार रुपया घूस ले रहा था. तभी निगरानी के डीएसपी अरुण कुमार शुक्ला की टीम ने नाजिर को रंगे हाथ गिरफ्तार कर ली.
सिकटा का अंचल नाजिर पांच हजार रुपये घूस लेते धराया
बेतिया : सिकटा का अंचल नाजिर विपिन कुमार राय पांच हजार रुपया घूस लेते हुए शुक्रवार को निगरानी के हत्थे चढ़ गया. अंचल नाजिर विपिन को उस वक्त गिरफ्तार किया जब वह सिकटा बाजार के प्रकाश कुमार उर्फ भोला से पांच हजार रुपया घूस ले रहा था. तभी निगरानी के डीएसपी अरुण कुमार शुक्ला की […]

टीम नाजिर को लेकर पटना की ओर रवाना हो गयी. सिकटा बाजार के भोला ने बताया कि वह अपनी निजी जमीन की नापी अंचल कार्यालय से कराया था. नापी के कुछ दिन बीत जाने के बाद भी उसे रिपोर्ट नहीं मिल रहा था.
अंचल कार्यालय का चक्कर कई दिनों से लगा रहा था. नाजिर से रिपोर्ट के संबंध में बात की तो उसने रिपोर्ट के लिए पांच हजार रुपया की मांग की. भोला ने नाजिर को इस काम के लिए पांच सौ रुपया एडवांस दे दिया और बाकी पैसा गुरुवार को देना तय हुआ था. इस बीच भोला ने निगरानी विभाग से शिकायत की.
शिकायत के आधार पर टीम ने गुरुवार को छापेमारी कर नाजिर को धर दबोचा. इस दौरान नाजिर के
पास से 4500 रुपया नगद बरामद किया गया.