बेतिया : नगर परिषद में वेतन भुगतान की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे 20 कर्मचारियों का आंदोलन उग्र रूप लेने लगा है. हड़ताली कर्मचारियों ने नप की सफाई व्यवस्था ठप करने के लिए गुरुवार की सुबह नप सफाई वाहनों को रोक दिया. सफाई वाहनों को कर्मियों ने बाहर निकलने ही नहीं दिया.
जबकि सफाई वाहन के लिए सुबह करीब आधा दर्जन पार्षद भी पहुंचे थे. पार्षदों को कर्मचारियों के हठ के आगे खाली हाथ लौटना पड़ा. पूर्व नप उपसभापति आनंद सिंह, पार्षद पुत्र साहेब, नगर पार्षद अभिषेक पांडेय समेत कई शामिल थे. कर्मचारियों ने सफाई वाहन के चालकों पर दबाव बनाते हुए उन्हें वापस लौटा दिया. हड़ताली कर्मियों में युवराज बहादुर सिंह, संजीव कुमार , रमण कुमार, अमित कुमार, श्याम कुमार सिन्हा, मंजय कुमार, आदित्य नाथ गुप्ता समेत आदि शामिल थे.
नहीं थे इओ व सभापति
नप सभापति जनक साह व नप इओ विपिन कुमार दोनों शहर में नहीं है. दोनों नगर विकास सह आवास विभाग गये है. शुक्रवार को दोनों शहर में आ जायेंगे. सभापति व इओ के आने के बाद हड़ताली कर्मचारियों का हल निकलने के आसार भी मिले है.
