मीट खरीदने गये युवक को चाकू से गोदा, जख्मी

बेतिया : शहर के नुनियार में मीट खरीदने गये युवक को कतिपय तत्वों ने चाकू से गोद कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घायल युवक को स्थानीय लोगों ने जीएमसीएच में इलाज के लिए भर्ती कराया. इस बाबत उज्जैन टोला मोहल्ले के तलहा अख्तर ने नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी […]

बेतिया : शहर के नुनियार में मीट खरीदने गये युवक को कतिपय तत्वों ने चाकू से गोद कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घायल युवक को स्थानीय लोगों ने जीएमसीएच में इलाज के लिए भर्ती कराया. इस बाबत उज्जैन टोला मोहल्ले के तलहा अख्तर ने नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में नुनियार के जिसान मियां,

प्रिंस व युनुस मियां को आरोपित बनाया गया है. प्राथमिकी में तलहा ने बताया है कि तीन नवंबर की शाम वह घर से नुनियार में मीट खरीदने गया था. तभी तीनों आरोपित आये व जबरदस्ती जिसान के घर ले गये. जहां यूनूस मियां ने जिसान व प्रिंस को चाकू से गोंदने की बात कही. यूनूस के बातों में आकर जिसान व प्रिंस ने जान मारने की नीयत से पीठ व आंख के नीचे गोद दिया.

जख्मी हालत में किसी तरह युवक भाग कर बाहर आया व आप-बीती लोगों को सुनाई. जख्मी हालत में युवक को स्थानीय लोगों ने जीएमसीएच में भर्ती कराया. जहां उसका इलाज चल रहा है. नगर थानाध्यक्ष विमलेन्दू कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >