बेतिया : तीन दवा एजेंसियों द्वारा दवा की कम आपूर्ति की जाने के मामला को गंभीरता से लेते हुए सिविल सर्जन सह जिला स्वास्थ्य समिति सचिव डाॅ नंद कुमार मिश्र ने प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश दी है. सिविल सर्जन ने बताया कि इन एजेंसियां द्वारा राशि लेने के बाद भी राशि के अनुरूप दवा की आपूर्ति जिला में नहीं की गयी है.
आपूर्ति के लिए मेक्मीलान लाइफ सायंस प्रा. लि., ट्राक्यू फार्मा सियूटिक्लस , को कई बार विभाग द्वारा सूचित की गयी. इसके बावजूद भी दवा की आपूर्ति नहीं किया गया. जिसको लेकर इन एजेंसियों पर प्राथमिकी दर्ज कराने का आदेश जारी की गयी है.
