बेतिया : मनुआपुल थाना के खैरटिया गांव में करीब तीन माह पूर्व रंगदारी को लेकर हुए गोलीबारी कांड का आरोपित पकड़ा गया. गिरफ्तार आरोपी खैरटिया के बैद्यनाथ पांडेय का पुत्र पिन्टू पांडेय बताया गया है. मनुआपुल थानाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह ने बताया कि पिन्टू घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गया था.
उसकी गिरफ्तारी गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर उसके घर खैरटिया से गिरफ्तार किया गया. उसने तीन माह पूर्व रंगदारी को लेकर खैरटिया के मुन्ना यादव पर गोली चलाया था. इस घटना में मुन्ना यादव बाल-बाल बच गया था. मुन्ना ने इस मामले में पिन्टू सहित आधा दर्जन लोगों के खिलाफ रंगदारी नहीं देने पर गोली चलाने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी थी.
