टेंपो पलटा, बच्ची सहित आधा दर्जन घायल

बेतिया : चनपटिया सड़क मार्ग स्थित उपाध्याय टोला के समीप सोमवार की देर शाम टेंपो पलट जाने से एक ही परिवार के बच्ची सहित कुल आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों ने टेंपो को अपने कब्जे में लेते हुए सभी घायलों को इलाज के लिए जीएमसीएच मे भरती कराया है. […]

बेतिया : चनपटिया सड़क मार्ग स्थित उपाध्याय टोला के समीप सोमवार की देर शाम टेंपो पलट जाने से एक ही परिवार के बच्ची सहित कुल आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों ने टेंपो को अपने कब्जे में लेते हुए सभी घायलों को इलाज के लिए जीएमसीएच मे भरती कराया है. वहीं चालक फरार बताया गया है.

घायलों की पहचान चनपटिया थाना के पकड़ीहार गांव निवासी शमसुन खातून (5), रूखशाना खातून (25), मुन्नी खातून (35), शमीम खातून (32), राबड़ी खातून (40), ऐनुल खातून (60) के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार बेतिया के किसी निजी नर्सिंग होम में भरती मरीज को सभी देख कर टेंपो से वापस घर जा रहे थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >