बगहा : विधानसभा चुनाव में शांति पूर्ण संपन्न कराने के जिले में 7500 पुलिस जवानों की ड्यूटी लगायी गयी है. इसमें बीएसएफ की 34 कंपनियां भी शामिल हैं. इसके अतिरिक्त जिला पुलिस एवं होम गार्ड की ड्यूटी लगी है. बीएसएफ के जवानों की ड्यूटी संवेदनशील एवं अति संवेदनशील बूथों पर लगायी गयी है. शुक्रवार को पुलिस लाइन से सभी जवानों को ड्यूटी के लिए कमान दिया गया.
7500 पुलिस जवानों की ड्यूटी
बगहा : विधानसभा चुनाव में शांति पूर्ण संपन्न कराने के जिले में 7500 पुलिस जवानों की ड्यूटी लगायी गयी है. इसमें बीएसएफ की 34 कंपनियां भी शामिल हैं. इसके अतिरिक्त जिला पुलिस एवं होम गार्ड की ड्यूटी लगी है. बीएसएफ के जवानों की ड्यूटी संवेदनशील एवं अति संवेदनशील बूथों पर लगायी गयी है. शुक्रवार को […]

एसपी आनंद कुमार सिंह ने बताया कि चुनाव में पुलिस जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में साढ़े सात हजार पुलिस फोर्स की तैनाती की गयी है. जिसमें पुलिस जिले के बनरेवुल बूथों पर बीएसएफ जवानों को भेजा गया है. विशेष तौर पर पुलिस जिले के बनरेवुल बूथों पर पुलिस की चौकसी बढ़ा दी गयी है. कमजोर वर्ग के मतदाताओं को डराने – धमकाने वालों की खैर नहीं है.
एसपी ने बताया कि दियारा इलाके से जंगल इलाके के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस की स्कॉर्ट टीम लगातार गश्त में रहेगी. उन्होंने मतदाताओं से भयमुक्त होकर मतदान करने की अपील की है. एसपी ने बताया कि पुलिस जिले में 34 कंपनी बीएसएफ , चार हजार जिला बल व होमगार्ड की ड्यूटी लगायी गयी है.
ड्यूटी में तैनात सभी पुलिस पदाधिकारी व जवानों को उनके पदस्थापित जगहों पर कमान देकर भेजा जा रहा है. शनिवार तक सभी ड्यूटी में तैनात पुलिस पदाधिकारियों को अपने- अपने पदस्थापित जगहों पर पहुंचने का निर्देश दिया गया है. एसपी ने बताया कि मतदाताओं को डराने- धमकाने वाले व असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रखी जा रही है.