बाइक सवार चाचा-भतीजा को पीटा

बेतिया : बाइक के सामने अचानक बच्चे के आ जाने के बाद दुर्घटना समझ बच्चे के परिजनों ने बाइक सवार चाचा-भतीजा की पिटाई कर दी है. मामला पूर्वी चंपारण के नरकटिया का है. दोनों को इलाज के लिए जीएमसीएच में भरती कराया गया है. जानकारी के अनुसार, पहाड़पुर थाना के इनरवा पकडिया गांव निवासी सुरेंद्र […]

बेतिया : बाइक के सामने अचानक बच्चे के आ जाने के बाद दुर्घटना समझ बच्चे के परिजनों ने बाइक सवार चाचा-भतीजा की पिटाई कर दी है. मामला पूर्वी चंपारण के नरकटिया का है. दोनों को इलाज के लिए जीएमसीएच में भरती कराया गया है.

जानकारी के अनुसार, पहाड़पुर थाना के इनरवा पकडिया गांव निवासी सुरेंद्र महतो का पुत्र दीपक कुमार (16) व इसके चाचा शंभु महतो (45) बाइक से आ रहे थे. रास्ते में नरकटिया गांव के पास अचानक एक बच्चा बाइक के सामने आ गया. बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गयी. लोगों ने समझा कि बच्चा दुर्घटनाग्रस्त हो गया है. लिहाजा सभी ने बाइक सवार दीपक व शंभू की पिटाई शुरू कर दी. चिकित्सकों ने दीपक की हालत नाजुक बतायी है. उसके आंत में गंभीर चोटें आयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >