मैनाटांड/सरिसवा (बेतिया) : कांग्रेस नेता सह राज्य सभा सांसद राज बब्बर ने कहा कि 15 माह पहले भारत की जनता को केंद्र की वर्तमान सरकार ने कोरे सपने दिखाकर वोट लिया. वादों को पूरा करने का समय आया तो केंद्र सरकार बोल रही है कि वो तो जुमला था.
पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार ने कहा कि हिन्दुस्तान की राजनीति में ऐसा कभी नहीं हुआ तो जब प्रधानमंत्री लोगों को गुमराह करें. लोकसभा चुनाव में झूठा प्रचार कर लोगों को ठगने का काम किया गया है.उन्होंने कहा कि भाई-भाई को सांप्रदायिकता के नाम पर लड़ाया जा रहा है. भाजपा के कोरी बातों पर आप सभी कदापि विश्वास न करे.
