विश्वासघात का बदला लेना है: मीरा कुमार

बगहा : पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार ने कहा कि हिंदुस्तान की राजनीति में ऐसा कभी नहीं हुआ था जब प्रधानमंत्री का उम्मीदवार झूठ बोले. लेकिन बीते लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री के उम्मीदवार ने झूठे वादे किये. आप सभी उनके झूठे वादे के भ्रमजाल में आ गये. लेकिन इस बार बिहार चुनाव में उस विश्वासघात […]

बगहा : पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार ने कहा कि हिंदुस्तान की राजनीति में ऐसा कभी नहीं हुआ था जब प्रधानमंत्री का उम्मीदवार झूठ बोले. लेकिन बीते लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री के उम्मीदवार ने झूठे वादे किये. आप सभी उनके झूठे वादे के भ्रमजाल में आ गये. लेकिन इस बार बिहार चुनाव में उस विश्वासघात का बदला लेना है.
इस लिए आगामी एक नवंबर को महागंठबंधन के प्रत्याशी को अपना वोट देकर बदला लें. उन्होंने भाजपा पर हमला बोला और कहा कि अभी भाई-भाई को सांप्रदायिकता के नाम पर लड़ाया जा रहा है. भाजपा देश में आग लगा रही है. उससे बचना है. यह देश दलितों के पसीने से चलता है. दलित काम करता है. अपना पसीना बहाता है तो सरकार चलती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >