बेतिया : लॉयंस क्लब बेतिया व इवेंट ग्रुप बैंड बाजा बाराती की ओर से म्यूजिकल डांडिया नाइट ‘तरंग’ कार्यक्रम का आयोजन रविवार की शाम किया गया. आयोजन सुप्रिया रोड स्थित चौधरी पैलेस में किया गया. जिसमें लायंस क्लब के सभी सदस्यों ने अपने-अपने परिवार के साथ डांडिया नाइट का आनंद लिया और मनमोहक संगीत पर जम कर झूमते रहे.
कार्यक्रम के दौरान क्लब के अध्यक्ष विनय गोयनका ने बताया कि बेतिया में इस तरह का आयोजन पहली बार किया गया है. मौके पर सुनील कुमार गुप्ता, डा. अभिताभ चौधरी, रूपेश रंजन, डा. इम्तेसारूल हक, सलीम जावेद, प्रीति गोयनका, रंजीत कुमार, एकता वर्णवाल, डा. आलोका चौधरी, निधि वर्णवाल, कल्पना अग्रवाल, अर्चना गुप्ता आदि ने भाग लिया.
