चनपटिया : सेल कर्मी की हुई मौत मामले मे मुआवजे की मांग को लेकर सेल कर्मी आठवे दिन भी कार्य बहिष्कार पर रहे. उनका कहना है कि कर्मी की मौत हो जाने के बाद भी सेल प्रबंधन अभी तक किसी प्रकार के आश्वासन या मुआवजा की घोषणा नहीं किये हैं.
सेल प्रबंधन का कोई भी वरीय पदाधिकारी सेल में नहीं है. जिससे बात कर वस्तु स्थिति की जानकारी लिया जा सके. सेल के सहायक प्रबंधक वित्त एवं लेखा एसके ओझा ने बताया कि सेल कर्मी उदंडता कर रहे हैं.
वह और सहायक महाप्रबंधक परियोजना पीके सिंह व सहायक प्रबंधक एमएन श्रीवास्तव बीतें दिन सेल कर्मियों से बात करने पहुंचे थे, लेकिन सभी ने उदंड व्यवहार किया. विमलेश सिंह की मौत सेल के बाहर हुई है. कंपनी के नियमानुसार मुआवजा दी जायेगी.
