गौनाहा : प्रखंड प्रमुख कसीना खातून तीसरी बार गौनाहा प्रखंड का प्रमुख बनी है. विदित हो कि पहली बार कसीना खातून पर पंचायत समिति सदस्यों द्वारा अविश्वास प्रस्ताव 30 जुलाई 2013 को लगाया गया था.
जिसमें कसीना खातून ने विश्वास मत हासिल कर विरोधियों के मनसूबे पर पानी फेर दिया. बौखलाये पंचायत समितियों ने पुन: कसीना खातून पर 9 सितंबर 2014 को अविश्वास प्रस्ताव लाकर पुन: प्रमुख असमंजस में डाल दिया. तत्कालीन बीडीओ मो. हसजाम ने साजिश रचते हुए निर्धारित समय से कम अवधि में ही नोटिस दे दिया.
जबकि पंचायती राज अधिनियम के तहत सात पूर्व अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस करने का प्रावधान है. जबकि तत्कालीन बीडीओ द्वारा छत दिन का समय निर्धारित कर तीन दिन पूर्व सूचना दी गयी. जिसे उच्च न्यायालय ने उसे अस्वीकृत कर दिया. जिसे कसीना खातून पुन: तीसरी बार प्रखंड प्रमुख बन विरोधियों के हौसले पस्त कर दी है.
तीसरी बार प्रखंड प्रमुख बन कसीना खातून ने बताया कि हमारी पहली प्राथमिकता प्रखंड कार्यालय मे व्याप्त भ्रष्टाचार को दूर करना, शिक्षा, आंगनबाड़ी व आपूर्ति मे सुधार लाना तथा स्वास्थ्य विभाग को चुस्त-दुरुस्त करना है. पदाधिकारी व कर्मचारियों की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि पदाधिकारी व कर्मचारी समय से कार्यालय पहुंच कर जनता के समस्याओं का निदान करे. अन्यथा उनके विरुद्ध विभाग को लिखा जायेगा. बिचौलियों की भूमिकों पर विशेष रूप से बल देते हुए कहा कि प्रखंड के सभी विभागों के बिचौलियों की भूमिका खत्म करना हमारी पहली प्राथमिकी में शामिल है.
