निरीक्षी न्यायाधीश ने किया व्यवहार न्यायालय का निरीक्षण

बेतिया: हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति सह जिले के निरिक्षी न्यायाधीश शिवाजी पांडेय ने बुधवार को व्यवहार न्यायालय में विभिन्न न्यायालयों का निरीक्षण किया. परिसदन से न्यायमूर्ति 11 बजे जिला जज के कक्ष में पहुंचे. जहां उनसे बिहार बार काउंसिल के सदस्य अधिवक्ता म. सैयदुल्लाह तथा जिला विधिज्ञ संघ के पूर्व अध्यक्ष राघव शरण चौबे ने भेंट […]

बेतिया: हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति सह जिले के निरिक्षी न्यायाधीश शिवाजी पांडेय ने बुधवार को व्यवहार न्यायालय में विभिन्न न्यायालयों का निरीक्षण किया. परिसदन से न्यायमूर्ति 11 बजे जिला जज के कक्ष में पहुंचे.
जहां उनसे बिहार बार काउंसिल के सदस्य अधिवक्ता म. सैयदुल्लाह तथा जिला विधिज्ञ संघ के पूर्व अध्यक्ष राघव शरण चौबे ने भेंट कर अधिवक्ताओं की समस्याओं से उन्हें अवगत कराया. उसके बाद न्यायमूर्ति श्री पांडेय सीधे तृतीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजकिशोर पांडेय के न्यायालय में पहुंचे. जहां उन्होंने इजलास पर बैठकर न्यायालय के कार्यो का अवलोकन किया.
उसके बाद वो क्रमश: षष्टम् एडीजे राकेश पति तिवारी, पंचम एडीजे जितेंद्र कुमार मिश्र, चतुर्थ एडीजे जितेंद्र कुमार दूबे तथा अंत में प्रथम एडीजे अतुल कुमार श्रीवास्तव के न्यायालय में पहुंचे तथा उन्होंने न्यायालय में अधिवक्ताओं का बहस सुना और न्यायिक कार्यो का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने कई निर्देश भी दिये. निरीक्षण के क्रम में वे लाइब्रेरी, सर्वररूम, रिकार्ड रूम तथा नजारत में भी पहुंचे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >