एमडीएम में केरोसिन की मिली गंध, हंगामा

लौरिया : प्रखंड क्षेत्र के मठिया पंचायत के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय पड़री में मध्याह्न् भोजन में मिट्टी तेल का अंश होने पर छात्रों ने जमकर बवाल काटा. छात्रों ने जैसे ही भोजन चखा उसका स्वाद मिट्टी तेल जैसा गंध आया. उपस्थित छात्रों ने इसकी सूचना अपने अभिभावकों को दी. अभिभावक सुरेश पटेल, लखराज पटेल, […]

लौरिया : प्रखंड क्षेत्र के मठिया पंचायत के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय पड़री में मध्याह्न् भोजन में मिट्टी तेल का अंश होने पर छात्रों ने जमकर बवाल काटा. छात्रों ने जैसे ही भोजन चखा उसका स्वाद मिट्टी तेल जैसा गंध आया. उपस्थित छात्रों ने इसकी सूचना अपने अभिभावकों को दी.
अभिभावक सुरेश पटेल, लखराज पटेल, लड्डु पटेल, नवल पटेल, अवधेश यादव ने इसकी सूचना बीडीओ लौरिया एवं एसडीएम नरकटियागंज को सूचना दूरभाष पर दी. छात्र अनिल कुमार, अमित कुमार, मनोहर कुमार, रितेश यादव, सुशील कुमार, ओमजय आदि छात्रों ने बताया कि मध्याह्न् भोजन में मिट्टी के तेल जैसा गंध आ रही है. इसकी सूचना प्रधानाध्यापक मैनेजर प्रसाद को दी पर वे कह रहे थे कि कहां गंध है.
जब अभिभावकों ने अपना रूख कड़ा अख्तियार किया, तब प्रधानाध्यापक मैनेजर प्रसाद ने कहा कि सोयाबीन में कहीं मिट्टी का तेल गिर गया होगा. वहीं रसोईया रमनी देवी, तेतरी देवी, आशा कुंवर आदि ने कहा कि भोजन हम नहीं चखे है. हेडमास्टर साहेब सब्जी लाये थे. वहीं हम बनाये हैं. विद्यालय में नामांकित छात्रों की संख्या 256 हैं. जबकि 203 उपस्थित रहे. मध्याह्न् भोजन का खाना किसी ने नहीं खाया. वहीं सहायक शिक्षक रघुनंदन पासवान ने कहा कि भोजना बना था.
लेकिन बच्चे खाना नहीं खाये. वहीं छात्रों एवं अभिभावकों ने चावल एवं सब्जी को रसोईया में बंद कर रखा था. उनका मांग था कि इसकी जांच वरीय पदाधिकारी करेंगे. मध्याह्न् भोजन नहीं बनता है. इस संबंध में प्रधानाध्यापक मैनेजर प्रसाद ने कहा कि सोयाबीन में गलती से मिट्टी तेल गिर गया हो गा. बच्चों ने खाना नहीं खाया है. रसोइया को चखना चाहिए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >